
अजीत मिश्रा (खोजी)
कप्तानगंज – बस्ती
ई ओ कप्तानगंज की मनमानी / लापरवाही से नगर पंचायत कप्तानगंज में साप्ताहिक दुकान बन्दी के आदेश का नही हो रहा पालन। नगर पंचायत कप्तानगंज छोटे दुकानदार साप्ताहिक दुकान बन्दी आदेश का कर रहे पालन। बड़े दुकानदार जिलाधिकारी के साप्ताहिक दुकान बन्दी आदेश को दिखा रहे ठेंगा। जादू की तरह नगर पंचायत कप्तानगंज में डियूटी करने वाले ई ओ छोटे दुकानदारों के साथ कर रहे सौतेला व्यवहार। नगर पंचायत कप्तानगंज में ई ओ की मिलीभगत से प्रतिदिन नई दुकान खोलकर किया जा रहा अवैध अतिक्रमण।
ई ओ द्वारा जिलाधिकारी के साप्ताहिक दुकान बंदी आदेश को दरकिनार कर दुकानों का संचालन करना व नई-नई दुकानों को खुलवाकर नगर पंचायत में अवैध अतिक्रमण करवाना जिले में बना चर्चा का विषय। ई ओ के द्वारा नगर पंचायत कप्तानगंज में मनमानी कार्यों से प्रदेश सरकार की मंशा पर फिर रहा पानी। यदि ई ओ की ऐसी ही मनमानी मानसिकता से नगर पंचायत कप्तानगंज होगा कार्य तो नगर पंचायत कप्तानगंज का होगा विकास के बजाए विनाश।
बस्ती जिले के अन्तर्गत नगर पंचायत कप्तानगंज में खुले आम जिलाधिकारी के साप्ताहिक बंदी आदेश का उल्लंघन करना एवं नगर पंचायत में प्रतिदिन हो रहे अवैध अतिक्रमण से जुड़ा मामला ।















