लखनऊ।15जून आज लखनऊ में माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री भारत सरकार का आगमन हुआ ।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितशाह का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया ।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के कर-कमलों द्वारा आज लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल उत्तर प्रदेश पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए.
अमीत शाह जी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें देशभर में पारदर्शी रूप से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही हैं।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 60,244 पुलिस कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया को बिना खर्ची-पर्ची के पारदर्शी बनाया है।
माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने कहा मुझे आशा है कि ये नवनियुक्त युवा, प्रदेश के गरीबों, पिछड़ों, दलितों और जरूरतमंदों के लिए न्याय का प्रतीक बनेंगे। साथ ही, ये प्रदेश में तीन नए कानूनों की लक्ष्य प्राप्ति में भी अहम भूमिका निभाएँगे।