
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर अवैध लॉटरी कारोबारी पर किया कार्यवाई की मांग ।
बाघमारा अनुमंडल के कतरास क्षेत्र में कुछ लोग लॉटरी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हैं वही कतरास में अनूप, कमाल का टिकट धड़ल्ले से बिक रहा है ओर कतरास बाजार में मुखिया नमक व्यक्ति,धर्मेंद्र, टुनटुन एवं राजन अवैध प्रतिबंधित जाली लॉटरी का कारोबार टेंपो स्टैंड के पास कर रहे है जिससे बाघमारा में जहां जहां अवैध लॉटरी कारोबार से लॉटरी सिंडिकेट तथा कुछ लोग मालामाल हो रहे है वहीं सैकड़ों मजदूर वर्ग के लोग ओर माध्यम वर्ग के लोग कंगाल बन रहे है जिससे कतरास क्षेत्र में कुछ अवैध लॉटरी कारोबारी धनबाद एसएसपी महोदय के साथ साथ स्थानीय थाना को भी बदनाम कर रहे है इसलिए आप अपने स्तर से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ।




