A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोसाइटी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया….. 

पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)



IMG 20250615 WA0060



बलिया।l शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी डॉ. संजीव वर्मन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उदघाट्न किया डॉ संजीव वर्मन ने कहा कि रक्तदान सभी को समय समय पर करना चाहिए। अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ सुजीत यादव ने कहा कि रक्त दान से बड़ा दान कोई नहीं, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इसी क्रम में पब्लिक एजुकेशनल सोसायटी ने रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड डोनेट कराया था।

मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पब्लिक एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी बैरिया बलिया के प्रबंधक/अध्यक्ष नित्यानन्द सिंह को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रितेश सोनी ने कहा कि ये सभी रक्तदाता महादानी हैं। जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा दान कोई नहीं. ये हम सभी को करना चाहिए। रक्तदान करके आप कितने लोगों का जीवन बचाते हैं।



IMG 20250615 WA0061



इस अवसर पर, डॉ दीपक गुप्ता, नितेश पाठक, डॉ वसुंधरा सिन्हा, डॉ अफजल अहमद, डॉ संतोष चौधरी, आर बी यादव, राजेश कुमार,डा गंगासागर ,पप्पू यादव, विनय यादव, अर्जुन मिश्रा, श्याम जी सिंह, राजेश कुमार सिंह, कमलेश पाण्डेय, कुसुम देवी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Screenshot 20250612 204343 Samsung InternetIMG 20250608 WA0004 IMG 20250608 WA0007





 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!