?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विद्यालयों में मनाया गया प्रवेश उत्सव, छात्र – छात्राओं में दिखा उत्साह

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। मध्यप्रदेश सहित सागर में आज से विद्यालयों में प्रवेश उत्सव शुरू हुआ जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया विद्यालयों में तिलक लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया एवं उनको निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं इसकी मॉनीटरिंग सभी एसडीएम, तहसीलदार विद्यालय जाकर करें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है या नहीं। विद्यालय में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त पुस्तकों का स्टॉक नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्रों में लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी एंव जलजीवन मिशन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है कि नहीं इसी प्रकार विद्युत व्यवस्था की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय समय पर संचालित हों और समय पर बंद हों यह भी सुनिश्चित किया जावे, विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की ई-केवायसी, अपार आईडी, आधार अपग्रेडेशन एवं बैंक खाता अपग्रेड साथ ही सभी विद्यार्थियों की मैपिंग की जानकारी लेकर उसको पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में पौधा रोपड़ भी आवश्यकरूप से किया जाए।Screenshot 20250616 181841

Back to top button
error: Content is protected !!