A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

1750091228493 1750091226313

 

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के निकटवर्ती ग्राम दांतरू में दो भाइयों के बीच घर में झगड़ा होने के बाद हुई लड़ाई में एक भाई की मौत हो गई। सदर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच 13 जून को घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बड़े भाई राम अवतार और छोटे भाई घनश्याम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान घनश्याम के सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद राम अवतार घनश्याम के शव को कमरे में छोड़कर बाहर कुंडी लगाकर मजदूरी करने के लिए घर से बाहर चला गया। 15 जून को घर के आस पड़ोस के लोगों को जब बदबू आने लगी तब उन्होंने इधर-उधर देखा और रामावतार के घर पहुंचे और राम अवतार के पिताजी को पड़ोसियों ने उनके घर से बदबू आने की बात बताई तब पिता बजरंगलाल ने भी महसूस किया की दुर्गंध आ रही है जिस पर घर का कमरा खोल कर देखा तो सड़ी हुई हालत में घनश्याम का शव कमरे में पड़ा मिला। इसके बाद परिवार जनों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस और मृतक के रिश्तेदारों को दी।

सूचना पाकर सदर थाना पुलिस रविवार शाम 5 बजे मृतक के घर पहुंची। पुलिस ने घर पहुंचकर मौका मुआयना किया और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच के साधन जुटाकर सारी प्रक्रिया होने के बाद मृतक का शव कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया जहां सोमवार को मेडिकल बोर्ड का गठन करवाकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

मृतक घनश्याम कारपेंटर का काम करता था तो वहीं बड़ा भाई रामअवतार भी कारपेंटर का काम करता था। रामावतार अपने ननिहाल फतेहपुर के ही बीबीपुर गांव में रहकर मजदूरी का कार्य करता था दोनों के पिता बजरंगलाल 65 साल के वृद्ध हैं तथा वह घर पर ही रहते थे। दोनों भाइयों की मां का पहले ही देहांत हो चुका है तथा दोनों के दो बड़ी बहनें हैं दोनों ही शादीशुदा है। फिलहाल घर पर मृतक घनश्याम और मृतक के पिता बजरंग लाल दोनों ही रह रहे थे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!