A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनता दरवार मैं जिलाधिकारी गया द्वारा 27आवेदको की समस्याओं को सुना गया l

जनता दरबार में जिलाधिकारी, गया द्वारा 27 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया, साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    गया, 17 जून 2025,  दैनिक जनता दरबार में  श्री शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, गया द्वारा आज 27 लोगों के  समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आवेदक द्वारा बताया गया कि वो 60% दिव्यांगता रखते हैं, उनको ट्राई साईकल की आवश्यकता है, डीएम ने सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जल्द ही इनको ट्राई साईकल उपलब्ध करवाया जाए।

आवेदक ने बताया कि तपसिया ग्राम पंचायत में निजी जमीन पर कुछ लोग द्वारा जबरन जमीन को कब्जा किया जा रहा है, डीएम ने डीसीएलआर को जांच करने का निर्देश दिए।

आवेदक ने बताया कि शेरघाटी क्षेत्र में जमाबंदी कायम नही हो पा रहा है, डीएम ने कहा कि पहले दाखिल खारिज करवाये उसके पश्चात ही दाखिल खारिज किया जाएगा।

आवेदक ने बताया कि मोहरा क्रमचक का जमीन का कब्जा कुछ लोगो द्वारा किया गया है, कब्जा मुक्त करवाने का अनुरोध किया गया। 

 आवेदक ने बताया कि उनकी जमीन रोक सूची में है, रोक सूची से हतवाने का अनुरोध किया है। 

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!