?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
छत्तीसगढ़कोरिया

*गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का चार सूत्रीय मांगों को लेकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन*

 

 

कोरिया —जिले के सोनहत ब्लॉक मुख्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) द्वारा श्याम सिंह मरकाम के निर्देशन पर आज चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें क्षेत्र के कई मुद्दों पर सरकार को घेरा जिसमें सबसे अहम मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर जो फॉरेस्ट विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं उससे लोगों ने काफी आक्रोश नजर आ रहा है लोगों का कहना है कि उनके प्रधानमंत्री आवास को भी तोड़े जा रहे हैं जबकि शासन ने ही उनको वन अधिकार पट्टा दिया है साथ ही बीएमओ हटाओ और शराब भट्टी हटाओ का भी ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर कोरिया के नाम दिया है ।

 

बयान— संजय कमरों प्रदेश अध्यक्ष (गोंगपा )

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर संजय सिंह कमरों ने कहा कि इन सारे मुद्दों पर 1, सप्ताह के भीतर कार्यवाही होनी चाहिए वरना आंदोलन को जिला से लेकर प्रदेश तक और और तेज कर दिया जाएगा।

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अक्सर विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन करती रहती है, जिनमें भ्रष्टाचार, भूमि अधिग्रहण, आदिवासी अधिकारों का हनन, और सरकारी योजनाओं का सही से क्रियान्वयन न होना शामिल हैं।

पिछली कुछ रिपोर्टों के अनुसार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप, शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण और फर्जी पट्टों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उनकी मुख्य मांगें अक्सर जल, जंगल, जमीन से जुड़े आदिवासी अधिकारों, बेहतर शासन और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था से संबंधित होती हैं। 

 

प्रदर्शन और चार सूत्रीय मांगें क्या हैं।

 

1 .स्वास्थ सेवाओं में लापरवाही बीएमओ को हटाने की मांग 

विगत दिनों हुए एक्सिडेंट की घटना के चलते हॉस्पिटल में घायल को सही उपचार न मिलने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है लोगों का कहना है बीएमओ की कार्यशैली जनहितैषी नहीं है । स्थानीय लोग उन्हें हटाने की मांग कई बार कर चुके हैं ।

2 .फॉरेस्ट के कर्मचारियों द्वारा आदिवासी नाबालिक लड़के के साथ मारपीट किए गए कर्मचारियों पर अविलंब कार्यवाही।

फॉरेस्ट के कर्मचारियों द्वारा आग लगाने के शक पर नाबालिक लड़के को मारपीट किया गया  २० मार्च को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई 

3 सोनहत में शराब दुकान का विरोध क्षेत्र में 5वीं अनुसूचि लागू है । गरीब आदिवासियों का अधिकारों का हनन।

शराब दुकान खोलने को लेकर भी स्थानीय लोगों में विरोध है । लोगों का कहना है कि 5अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण यहां शराब दुकान खुलना उचित नहीं है।

4 . फॉरेस्ट विभाग के द्वारा छोटे मोटे गुमटी ठेले एवं गरीबों की झुग्गी झोपड़ियों को बुल्डोजर की कार्यवाही कर लोगों के घरों को तोड़ना घरों को उजाड़ना

लोगों का कहना है कि फॉरेस्ट विभाग के द्वारा वन अतिक्रमण के नाम पर गरीबों की जुग्गी झोपड़ियों और प्रधानमंत्री आवास को भी तोड़ा जा रहा है जबकि पैसे लेकर फॉरेस्ट के कर्मचारियों ने वन अधिकार पट्टा दिया है पार्टी ने यह भी बताया कि जब सरकार को जमीन खाली ही करवाना था तो वन अधिकार पट्टा देना ही नहीं था।

इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरों ,प्रदेश महासचिव डी. एल. भास्कर ,प्रदेश महामंत्री निलेश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष राजा राम जाता , इस्ताक अहमद , किशन टोप्पो जी , ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह , ब्लॉक सचिव जनार्दन गुप्ता , द्वारिका सिंह मरकाम, बालिलकिशुन,सोनहत ब्लॉक मीडिया प्रभारी ऐसानुल हक ।एवं काफी संख्या में आम जनमानस के साथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!