A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

क्षतिग्रस्त भवनों को तोड़ने की कार्यवाही जारी

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वह जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था के भवनों को हटाने की कार्रवाई करें। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी मुनव्वर खान के द्वारा जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। देवरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोपरा में क्षतिग्रस्त भवन को तोड़ने की कार्यवाही कराई गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने अपील की है जिन भी लोगों के क्षतिग्रस्त एवं जर्जर स्थिति में मकान है मकान मालिक उन्हें तत्काल तोड़ने की कार्यवाही करें एवं मलवा को हटाया जाए यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इस संबंध में मकान मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से निवेदन करते हुए उन्होंने कहा कि वह क्षतिग्रस्त भवन के आसपास एकत्रित न हो। आसपास क्षतिग्रस्त भवन की सूचना कार्यालय में दें,ताकि ऐसी भावनों को हटाने की कार्यवाही की जाए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने सभी स्कूल के प्राचार्य को निर्देशित किया कि जर्जर या क्षतिग्रस्त अवस्था के भावनों में कक्षाएं संचालित ना की जाए यदि ऐसा किया जाता है तो संबंधित प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में बने सभी मकान की जानकारी ले यदि कोई भी क्षतिग्रस्त भवन है तो उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। नदी नाले के पास अवैध रूप से अतिक्रमण ना करें। ग्राम गौरझामर में भी क्षतिग्रस्त भवनो एवं पंचायत भवन तोड़ने की कार्यवाही की गई।Screenshot 20250627 091609

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!