A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंगूठे का निशान लेने के बावजूद 3 महीने से नहीं मिला राशन, डीलर पर मनमानी का आरोप,नशे में होकर राशन लेने आए लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आये डीलर पति

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ घघरी से सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट

राशन तौलने के दौरान तराजू पर ईंट-पत्थर का उपयोग करते है डीलर

सगमा: प्रखंड अंतर्गत घघरी गांव में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में भारी अनियमितता की शिकायत सामने आई है। गांव के दर्जनों राशन कार्ड धारि दुखी राम, छोटेलाल, सुनीता देवी, चिंता देवी, त्रिपुरारी भुइयाँ, कामेश्वसर राम, भुखनी देवी, राजू धीरकार, राजा राम, माधव यादव, लालमोहन गुप्ता, मनमित यादव, मुन्नी कुंवर, सोनिया देवी, आनंद गुप्ता बसंत कुमार, मंगरी देवी, सरस्वती देवी, फूलमती देवी, कृष्णा यादव सहित अन्य कार्ड धारियों ने बताया कि पिछले दो से तीन महीने से वे नियमित रूप से अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। राशन कार्ड धारी का आरोप है कि मई,जून, जुलाई महीने का कर कार्डधारीयों से अंगूठा लगवा कर डीलर सुचिता देवी के द्वारा राशन नहीं दिया गया है। डीलर टाल मटोल करते हुए गोदाम से एक ही माह का राशन गोदाम से मिला है.वहीं परउपस्थित मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम के द्वारा गोदाम मैनेजर इरफान अंसारी सें फोन के माध्यम से जानकारी लिया तो पता चला कि गोदाम के द्वारा डीलर को जून और जुलाई दोनों माह का राशन डीलर को दे दिया गया है।

ओही राशन कार्ड धारियों का कहना कि डीलर सुचिता देवी की ओर से लगातार बहानेबाजी की जाती है। कार्ड धारियों को अंगूठा लगवाने के बाद यह कहकर टाल दिया जाता है कि अभी गोदाम में राशन नहीं आया है या मशीन में खराबी है। कई तरह का बहाने बाजी बनाया जाता हैं और लाभुकों नें यह भी कहा की डीलर सुचिता देवी के पति बिन्दा राम , जो अक्सर दुकान का संचालन करते हैं, शराब के नशे में धुत होकर राशन लेने आए लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और गाली-गलौज तक करते हैं। महिलाओं ने बताया कि उन्हें अपमानित किया जाता है और डांट-फटकार के डर से कई लोग दुकान पर जाने से कतराते हैं।

और ग्रामीणों का कहना है की सरकार के द्वारा राशन दुकानों में कार्डधारियों के साथ धोखाधड़ी रोकने के लिए लाख जतन किए जाने के बाद भी जन वितरण प्रणाली दुकान के द्वारा लाभुकों को हितग्राहियों को ठगने का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। शासन द्वारा तौल में कार्डधारियों पूरा गला मिल सके इसके लिए ई-पॉस मशीन से तराजू को लिंक कर दिया गया है, लेकिन जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। दुकानदार द्वारा तौलने के दौरान तराजू पर ईंट-पत्थर रख तौला जाता हैं

 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और आपूर्ति विभाग से मांग की है कि डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को हटाकर किसी दूसरे व्यक्ति को जन वितरण प्रणाली की जिम्मेदारी दी जाए ताकि गरीबों को उनका हक समय पर और सम्मानपूर्वक मिल सके।

 

इधर एजिएम इरफ़ान आलम सें इस संबंध में फोन के माध्यम सें संपर्क किया गया लेकिन एजिएम इरफ़ान आलम संपर्क नहीं हो सका।

Back to top button
error: Content is protected !!