A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

आगरा में गंगाजल के आगरा के हिस्से में से 55‌ एम एल डी के कट की तैयारी‌ चिताजनक ।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250628 WA0164

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

प्रेस रिलीज – गंगाजल के आगरा के हिस्से में से 55 एम एल डी के कट की तैयारी चिंताजनक.                                 Civil Society of Agra

Taj International Airport-Agra deserves it-Jaago Agra

(Movement initiated by Civil Society of Agra-Regd)

Address- 16/16, Lakshmi Bhawan, Moti Lal Nehru Road, Ghatia Azam Khan, Agra-282003.

Email-sarccconf.agra2@gmail.com cell-+919837820921.

Date- 28 -6-25.

प्रेस विज्ञप्ति –

गंगाजल के आगरा के हिस्से में से 55 एम एल डी के कट की तैयारी चिंताजनक

— महानगर की जलापूर्ति पर पड़ने वाले असर की जानकारी सार्वजनिक की जाये

महानगर आगरा की जलापूर्ति संतोषप्रद नहीं है,आने वाले समय में नागरिकों में से अधिकांश को पानी की समस्यायें और बढ़ जाना अनुमानित है।इसका कारण एत्मादपुर तहसील के तमाम ग्रामीण इलाकों को आगरा के लिये मिलने वाले गंगाजल पाइप लाइन के पानी में से एक तिहाई दिये जाने की योजना पर जल निगम काम शुरू कर चुका है।

–आगरा का हिस्से को काटने पर आधारित है योजना

योजना पूरी तरह से जापान सहायतित गंगा जल पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत आगरा को मिलने वाले 150 क्यूसेक (10 क्यूसी पानी मथुरा जल सप्लाई के लिये कट कर लिया जाता है) पानी में से 140 क्यूसेक पानी आगरा को मिलता है,इसमें से ही अब 55 एम एल डी (1 MLD = 1,000,000 litres/day ) पानी आगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना (Agra Water Supply Reorganisation Scheme focused on the Trans Yamuna Zone-I & II )के तहत पाइप लाइन से ट्रांस यमुना क्षेत्र में ले जाया जायेगा।वर्तमान में सिकंदरा जलकल परिसर में गंगाजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत 144 एम एल डी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है।इसी का पानी पूरे महानगर में वितरित किये जाने की योजना का क्रियान्वयन चल रहा है। इसी पानी में से वर्तमान में भी पाइप लाइन होकर पानी की आपूर्ति हो रही है।लेकिन आगरा वाटर सप्लाई पुनर्गठन के नाम पर 55 एम एल डी पानी और ट्रांस यमुना क्षेत्र को आपूर्त किया जायेगा, इस प्रकार महागर की जलापूर्ति के लिये 91 एम एल डी (144 MLD -0 55 MLD= 091 MLD) ही उपलब्ध रह जायेगा।

–महानगर के अनेक हिस्सों में पानी नहीं

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा का मानना है कि जनसामान्य की अवधारणा के अनुसार यह जलराशि 100 म्युनिस्पिल वार्डों की 24 लाख से अधिक (24.78 lakh) आबादी वाले आगरा महानगर वाटर सप्लाई तक के लिए भी अपर्याप्त है।अब जब यह कम होकर जब महज 091 MLD रह जायेगी तब महानगर को शुद्ध एवं गुणवत्ता वाले पानी की जलार्पूति का लक्ष्य किस प्रकार पूरा हो सकेगा।

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा के जनरल सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने जल निगम चीफ इंजीनियर (आगरा जोन) और महाप्रबंधक Chief Engineer (Agra Zone) और जनरल मैनेजर गंगाजल प्रोजेक्ट यूनिट ( General Manager, Ganga Jal Project Unit ) से कहा है कि 144 MLD उपलब्ध जलराशि में से 55 MLD जलराशि, आगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना के लिये दे दिये जाने के बाद आगरा में जल आपूर्ति की स्थिति पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी सार्वजनिक करें।

-नगर निगम सदन में हो चर्चा

श्री अनिल शर्मा ने कहा कि उपयुक्त तो यह होगा कि नगर निगम सदन में पार्षदों के समक्ष जल निगम के संबंधित अधिकारी आगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना विस्तार (Agra Water Supply Reorganisation Scheme ) के बारे में विस्तार से जानकारी रखें कि एत्मादपुर तहसील के जिन गांवों को अर्ध ग्रामीण/नव शहरी इलाकों के नाम पर जलापूर्ति किये जाने की तैयारी है,उनके लिये अतिरिक्त जल प्रबंधन की योजना न बनाकर आगरा महानगर की जलापूर्ति के लिये आवंटित गंगाजल पाइप लाइन योजना में से ही क्यों कटौती करने की कार्ययोजना बना डाली गयी।

annexure -1 और 2 , आपकी जानकारी के लिए है. आप इसका उपयोग अपने अनुसार करें . प्रेस नोट ऊपर है। बाइट संग्लांक है.

् ्अनिल शर्मा जी ््

सेक्रेटरी-

Cell- +919837820921

तथ्य पत्र/संलग्नक -1

‘ड खठघआगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना’

यूपी जल निगम (शहरी) द्वारा स्वीकृत परियोजना, ‘आगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना’ ट्रांस यमुना जोन- I और II पर केंद्रित है । यमुना तटीय क्षेत्र होने के बावजूद यह क्षेत्र पानी की कमी वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित है।

प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया के तहत एक अरब राशि से अधिक की‘आगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना’ (Agra Water Supply Reorganisation Scheme )को क्रियान्वित करने का गाजियाबाद की ईएमएस लिमिटेड (EMS Ltd, ) को जल निगम के द्वारा यह ठेका उठाया गया है।

अब नियुक्त ठेकेदार के रूप में कंपनी जल अवसंरचना प्रणाली की इंजीनियरिंग, डिजाइन और निर्माण करेगी। परियोजना के कामों में में कच्चे पानी के लिये एक इंटेक वेल, एक पंप हाउस, एक एप्रोच ब्रिज और एक 1100 मिमी व्यास कच्चा पानी राइजिंग मेन का विकास शामिल है जिससे प्राप्त रॉ वाटर को को एक नए नियोजित 55 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ेगा।

योजना के तहत महानगर के ट्रांस यमुना क्षेत्र के महानगर की सीमर में आने वाले और सीमा से बाहर के

“परिनगरीय”. (peri-urban areas) क्षेत्रों की बसावटें सम्मिलित हैं।

तथ्य पत्र/संलग्नक -2

आगरा में गंगा जल पाइपलाइन परियोजना

आगरा में गंगा जल पाइपलाइन परियोजना, जापान की वित्तीय पोषण करने वाले प्रतिष्ठान जायिका (JICA -the Japan International Cooperation Agency) से सहायता प्राप्त प्रोजेक्ट के रूप में पूरी हुई थी। आगरा जल आपूर्ति परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, इसके तहत 130 किलोमीटर की पाइपलाइन के माध्यम से बुलंदशहर में पलड़ा हेडवर्क्स से 140 क्यूसेक गंगा पानी लाकर शहर की पेयजल आपूर्ति में सुधार करना है।

इस योजना पर लगभग ₹2,880 करोड़ रूपये लागत आयी थी। वित्तपोषण प्रक्रिया के तहत जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा 85%, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15%धन का वहन किया गया है।

योजना के तहत इसमें सिकंदरा में 144 एमएलडी जल उपचार संयंत्र, आगरा और मथुरा के लिए टैंक और फीडर मेन शामिल हैं।

योजना क्रियान्वयन से आगरा की पेयजल समस्या का समाधान होना अनुमानित किया गया था।

योजना शुरू करने के समय आगरा महानगर के पानी की मांग (400 एमएलडी) थी और वर्तमान आपूर्ति (285 एमएलडी) के बीच अंतर को पाटने का प्रयास था।

कागजी तौर पर महानगर की जलापूर्ति की स्थिति यह है कि महानगर का 40 प्रतिशत क्षेत्र की गंगा जल पाइप लाइन प्रोजेक्ट का लाभार्थी नहीं बन सका है।छावनी विधानसभा क्षेत्र के छावनी परिषद से बाहर के अधिकांश भागों में पानी पहुंचता ही नहीं या फिर काफी कम प्रेशर से जलापूर्ति होती है।

IMG 20250210 WA0145IMG 20250418 WA0214IMG 20250130 WA00141

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!