छुट्टा सांड़ को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
परसपुर, गोण्डा। गुरुवार देर शाम कर्नलगंज-बेलसर वाया नवाबगंज मार्ग पर पचई पुरवा के समीप एक दुखद हादसे में जरवल कस्बा के ग्राम बगिया मुस्तफा बाद निवासी 20 वर्षीय माहे आलम पुत्र मोहम्मद हनीफ की मौत हो गई। माहे आलम बाइक से परसपुर के बनवरिया गांव अपने मौसा के यहां सातवीं का जुलूस देखने जा रहा था। रास्ते में सड़क पर एक छुट्टा सांड़ को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद माहे आलम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि युवक की मृत्यु की सूचना परसपुर थाने की पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी शरदेन्दु कुमार पाण्डेय ने बताया कि हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या को फिर से उजागर किया है,जो आए दिन सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
कांठ: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
सावन मास में बीमारियों से बचना है तो सुधारें खान-पान, डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशा शर्मा ने दिए खास टिप्स
13/07/2026
महराजगंज में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 34 प्रशिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
13/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की
13/07/2026
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 03 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
13/07/2026
चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी 6 घंटे में खुली, 21 हजार के मोबाइल के साथ आरोपी बस स्टैंड से गिरफ्तार;
13/07/2026
महामंडलेश्वर पद सनातन धर्म की सेवा, त्याग और आध्यात्मिक नेतृत्व का सर्वोच्च सम्मान श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज
13/07/2026
गया के समग्र विकास को मिली नई गति, गांधी मैदान पुनर्विकास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!