
लपरा किसानों के बीच धान और मड़ुवा बीज का किया वितरण, आम की बेहतर पैदावार से झूमे किसान।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। खलारी प्रखंड अंतर्गत लपरा पंचायत के मंगरुथरी गांव तथा मायापुर पंचायत के कोंनका और सहेदा गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों के बीच धान और मड़ुवा बीज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। बीज वितरण के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और खेतों में जाकर आम की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान इस वर्ष आम की पैदावार काफी अच्छी हुई है, जिसे देख जनप्रतिनिधि एवं किसान दोनों काफी उत्साहित नजर आए। किसानों ने इस मौके पर कृषि से जुड़ी कई समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर जनप्रतिनिधियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही संबंधित कृषि अधिकारियों से मिलकर किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक लपरा पंचायत मुखिया पुतुल देवी, मायापुर पंचायत मुखिया पुष्पा खलको, शशि मुंडा, सरवन गंझु एवं विजय मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इधर कांके विधानसभा के विधायक ने किसानों के हित में निरंतर कार्य करते रहने का भरोसा दिलाया।