A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया जिले मे आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति
गया जिले में आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

गया, 09 जुलाई 2025:
श्री शशांक शेखर, जिलाधिकारी, गया के निर्देशानुसार एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के तत्वाधान में गया जिले के गुरुआ एवं गुरारू प्रखंड में आज एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वज्रपात तथा डूबने जैसी आपदाओं की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया हेतु स्थानीय समुदाय, स्कूली बच्चों, एवं विभागीय कर्मियों को प्रशिक्षित करना था।

यह मॉक ड्रिल एसडीआरएफ, जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, शिक्षा, जीविका, पंचायती राज एवं राजस्व विभागों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया—प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक। मॉक ड्रिल के दौरान वज्रपात एवं डूबने से बचाव जैसी संभावित आपदाओं की स्थिति में निकासी, प्राथमिक उपचार, बचाव एवं समन्वय की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही, आमजन को आपदा पूर्व तैयारी से संबंधित जानकारियों के लिए IEC (सूचना, शिक्षा और संचार) सामग्री का भी वितरण किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया गया कि समुदाय स्तर पर आपदा के प्रति जागरूकता बढ़े और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। इस पहल से आपदा की स्थिति में जिला स्तर पर शीघ्र और प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता में वृद्धि होगी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!