A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखनऊलखीमपुरलखीमपुर खीरी

समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनलखीमपुर खीरी,नसीरुद्दीन मौजी मैदान में समाजवादी पार्टी ने धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया के नेतृत्व में ज़िला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर बदहाल विद्युत व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर, खाद की किल्लत, छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों की बर्बादी, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और बाढ़ कटान रोकने में लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।धरने को संबोधित करते हुए सांसद आनंद भदौरिया ने कहा, “यह सरकार गांव और गरीब के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को छीन रही है। प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर कर, सरकारी नौकरियों पर ताला मारकर शिक्षा को कमजोर किया जा रहा है। महंगी बिजली, खाद की कालाबाजारी और जल जीवन मिशन घोटाला आमजन की प्रमुख समस्याएं बन चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन और प्रशासन ने लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का रवैया नहीं बदला, तो समाजवादी पार्टी सड़क पर संघर्ष की नई इबारत लिखेगी प्रमुख वक्ता और अतिथि: धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अंसार महलूद ने किया धरने को पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक विनय तिवारी, कय्यूम खान, सुनील लाला, आरएस कुशवाहा, आरएस उस्मानी, शशांक यादव, क्रांति कुमार सिंह, वरुण चौधरी, डॉ जुबेर, प्रख्याति खरे, हिमांशु पटेल, दानिश अब्दुल्ला, त्रिलोक सिंह, रियाजुल्ला खां समेत दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद:धरने में आरपी चौधरी, उदयभान सिंह यादव, वीरेन्द्र वर्मा वीरू, नेत्र प्रकाश मिश्रा, हरजीत सिंह एडवोकेट, यदुवेन्द्र वर्मा, उत्तम वर्मा, इस्तियाक खां, प्रकाश वर्मा, नसीर मंत्री, प्रवीण पटेल, विमल राज, अताउर रहमान खान, हेमंत भार्गव, सर्वेश वर्मा, रविशंकर वर्मा, गुरुप्रीत सिंह, रन्नो दीक्षित, सुधीर यादव, सुभाष कश्यप, सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे समाजवादी पार्टी ने इस धरने के माध्यम से आमजन की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया और प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

Back to top button
error: Content is protected !!