A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

गुरु अपने शिष्य की सफलता पर प्रसन्न होता है:- के के डोंगरे

“गुरु अपने शिष्य की सफलता पर प्रसन्न होता है:- के के डोंगरे”
संकुल केंद्र बांगरदा में गुरु पूर्णिमा उत्सव
बांगरदा (खरगोन) सनातन संस्कृति में माता-पिता के बाद गुरु को ही सर्वोच्च स्थान दिया गया है। महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हमारे सनातन भारत में पहले गुरुकुलों में शिक्षा प्रदान की जाती थी गुरु अपने शिष्यों को आश्रम में विद्या अध्ययन करते थे। एवं व्यवहारिक ज्ञान देते थे ।
आज हम आधुनिक भारत में आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। परंतु हर शिक्षक एवं हर छात्र को अपनी सनातन संस्कृति को आधार मानकर शिक्षा देना एवं ग्रहण करना चाहिए।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए संकुल प्राचार्य के के डोंगरे ने कहा कि आज गुरु द्रोणाचार्य गुरु सांदीपनी, गुरु परशुराम के साथ शिष्य अर्जुन, आरुणि, एकलव्य का नाम आधार के साथ दिया जाता है। इस प्रकार अगर हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित होती है। तो सफल छात्र-छात्राओं के कारण विद्यालय का नाम, गांव का नाम रोशन होता है। एवं इसकी सबसे ज्यादा प्रसन्नता शिक्षक साथियों को होती है। एवं शिक्षक अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
इसके पूर्व विद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव का शुभारंभ सरपंच श्रीमती उर्मिला महेश मालाकार, सेवानिवृत शिक्षक अशोक सिंह पवार, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फुलकर एवं संकुल प्राचार्य के के डोंगरे ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का परंपरागत शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार द्वारा समस्त अतिथियों का मंगल टिका कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु महिमा पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत की। अंत में सरपंच श्रीमती उर्मिला मालाकार, सेवानिवृत शिक्षक अशोकसिंह पवार, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फुलकर ने सभी शिक्षकों को दैनिक उपयोग हेतु स्मृति चिन्ह स्वरूप दैनिक डायरी प्रदान की इस गरिमा में कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित थी।
:-रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा

0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#

0-0x0-0-0#

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
Back to top button
error: Content is protected !!