A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री राम विद्या मंदिर में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव|

जावरा -गुरु का जीवन में ईश्वर से भी बड़ा स्थान है गुरु ही है जो हमें ज्ञान देता है जिससे जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा एवं ज्ञान प्राप्त होता है।

उपरोक्त विचार श्री राम विद्या मंदिर में मनाए गए गुरु पूर्णिमा उत्सव में छात्रों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अतिथि श्री अभय कोठारी ने व्यक्त किए। आपने कहा कि गुरु ही हमें सही दिशा दिखाता है और आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है ।इस अवसर पर श्री जगदीश उपमन्यु ने कहा कि विद्वानों ने गुरु को ईश्वर से भी पहले दर्जा दिया है गुरु के बिना जीवन अधूरा है और आगे बढ़ने के लिए गुरु का आशीर्वाद जरूरी है। इसीलिए गुरु पूर्णिमा का महत्व है और आज के दिन गुरुओं को आभार प्रकट किया जाता है। श्री वीरेन्द्र सिंह चौहान ने भी इस अवसर पर संबोधित किया और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सभी शिक्षकों का पुष्पमाला पहनकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेघा गुर्जर ने द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन जाकिर मंसूरी ने किया ।

Back to top button
error: Content is protected !!