A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

वृक्ष लगाना जितना जरूरी उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही जरूरी – मंत्री राकेश सिंह

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664 , प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा स्थानीय विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, गौरव सिरोठिया तथा महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नितिन बंटी शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ में आमंत्रित अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता ने पुष्प कुछ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का कार्यक्रम का संचालन डॉ अमर कुमार जैन ने तथा आभार डा जय कुमार सोनी ने किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना जितना जरूरी है उतना ही उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी है। इस संबंध में शिक्षण संस्थाओं द्वारा जागरूकता के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को हरा भरा बनाए रखते हुए पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग देने का आह्वान किया। विधायक शैलेंद्र जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के से वृक्षों को पारिवारिक रूप से जोड़ने का काम किया है। इस तरह से उन्होंने हमें अपने परिवार के लोगों के समान वृक्षों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी प्रेरणा दी है। ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल वृक्ष लगाने से हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती है बल्कि हम इन पौधों को वृक्ष बनने तक हम उनकी देखभाल भी करें। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अशोक, सप्तपर्णी, फाइकस तथा नीम के पौधे विशेष रूप से रोपे गए।Screenshot 20250713 075538

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!