
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को कांगड़ा घाट, हरिद्वार में स्नान के दौरान दो महिलाएं गंगा की तेज धारा में बहने लगी। SI पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व SDRF जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू कार्रवाई शुरू की और अथक प्रयास एवं साहस का परिचय देते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उत्तर प्रदेश निवासी दोनों महिलाओं ने रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।



