A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

मौके पर मौत

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

FB IMG 1786130773384

 

मृतक की पहचान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपियां गांव निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!