A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजा रतन सेन इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने माननीय मुख्यमंत्री के 09 अगस्त 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए

सिद्धार्थनगरः जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने माननीय मुख्यमंत्री के 09 अगस्त 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजा रतन सेन इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

FB IMG 1786130356492 1

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!