बांसी: 9 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा,
तैयारियों का विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। आगामी 9 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र बांसी स्थित रतनसेन डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज बांसी विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं बेहतर ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बताया गया कि उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सहित सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।



