A2Z सभी खबर सभी जिले की
छात्रों की गुंज” कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात
छात्रों की गुंज” कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कांग्रेस प्रदेश सचिव नादिर सलाम ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे हैं तथा 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। नादिर सलाम ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में 150 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, लेकिन कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।





