A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुमशुदा किशोर तलाश कर सकुशल परिजन को सुपुर्द किया गया।

थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से

डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं सर्विलांस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

FB IMG 1786130579416

दिनांक 06.08.2026 को समर विश्वकर्मा पुत्र धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, निवासी ग्राम गड़ाकूल, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र लगभग 16 वर्ष, घर से नाराज होकर बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। इस संबंध में थाना शोहरतगढ़ पर मु0अ0सं0 161/2026, धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत कर तत्काल गुमशुदा की तलाश प्रारंभ की गई।

प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, स्थानीय सूचना तंत्र एवं व्यापक खोजबीन के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। टीम के अथक एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 07.08.2026 को गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि वह घर से नाराज होकर स्वयं चला गया था। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई तथा न ही किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने अथवा अन्य किसी आपराधिक घटना के साक्ष्य प्राप्त हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!