A2Z सभी खबर सभी जिले की
25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर फरार,
सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय डुमरियागंज
डुमरियागंज थाना में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोहम्मद आरिफ पुत्र जुम्मन अहमद, निवासी भरवटिया मुस्तकहम, थाना डुमरियागंज, लगातार फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया है। यदि किसी को अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी मिले तो 9454404228 पर सूचना दें। पुलिस ने बताया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।





