A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारायणपुर, तेलडिहवा और मकरौड गांवों को जोड़ने वाली यह संपर्क सड़क अब लोगों के लिए मुसीबत का रास्ता बन गई है।

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र में नारायणपुर-तेलडिहवा-मकरौड संपर्क मार्ग की बदहाली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। शोहरतगढ़-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग-370 से जुड़ने वाली यह सड़क जगह-जगह गड्डों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के चलते सड़क पर जलभराव हो रहा है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद केवल खानापूर्ति की गई और स्थायी मरम्मत नहीं हुई।

FB IMG 1786130649329

FB IMG 1786130643648 1

नारायणपुर, तेलडिहवा और मकरौड गांवों को जोड़ने वाली यह संपर्क सड़क अब लोगों के लिए मुसीबत का रास्ता बन गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में गड्डों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। रात में स्ट्रीट लाइट न होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों के मुताबिक सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चों को रोज साइकिल से स्कूल जाने में दिक्कत होती है और कई बार गिरकर घायल भी हो चुके हैं। किसानों, मजदूरों और व्यापारियों का कहना है कि यह सड़क कई गांवों की जीवनरेखा है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति से रोजमर्रा की जिंदगी और आजीविका दोनों प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई। अब लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!