A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया,

सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उपस्थिति पंजिका की जांच की और बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील का भोजन कर उसकी गुणवत्ता भी परखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय में एक अध्यापक और दो अनुदेशक कार्यरत हैं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका निर्मला शुक्ला ने विज्ञान और गणित विषय के अध्यापक की तैनाती की मांग रखी। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

FB IMG 1786130665698

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!