A2Z सभी खबर सभी जिले की

पशु तस्करों पर थाना सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 नाग मवेशी सहित 3 आरोपियों की गिरफ्तारी

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रिमार और कुदरी जंगल के बीच पैदल ले जाए जा रहा था 25 नग मवेशियों को बरामद किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जानकी जोगी, रामचरित अहिरवार और रामलखन जोगी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जंगल के रास्ते मवेशियों को पैदल ले जा रहे थे। संदेह है कि मवेशियों को अवैध रूप से दूसरे जिले या राज्य में ले जाने की तैयारी थी। बरामद सभी 25 मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की कर दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है की कुदरी और छपरा के बीच में काफी समय से संदिध गतविधिया देखी जा रही है रात के समय बड़े,बड़े ट्रक,पिकप में पशुओं को ठूस ठूस के लोड कर ले जाया जाता है यह पहली बार है जब लोगों की सजगता व, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इतने बड़े स्तर पशु तस्करी पकड़ी गई है इस पूरे मामले की पुष्टि डा.संजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की गहन जांच की जा रहीं है ।अवैध पशु तस्करों के नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ी जायेगी ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!