
हरियालो राजस्थान सघन वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
पेड़ पौधे न केवल हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं,अपितु इन्हीं से धरती और हम सबका जीवन भी समृद्ध है। दलपत खिंची
रोहट: हरियालो राजस्थान सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के गजनगढ़ टोल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि आरटीओ इंस्पेक्टर पाली दलपत जी खिंची की उपस्थित में किया गया। हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण अभियान के उपलक्ष्य में दलपत जी खिंची ने कहा कि हम आज साँस ले पा रहे हैं, क्योंकि कभी किसी ने एक पेड़ लगाया था। अब बारी हमारी है: इस धरती को फिर से हरा-भरा बनाने की। छांव, सांस और जीवन सब कुछ मिलता है एक वृक्ष से। तो चलिए,पेड़ लगाकर प्रकृति से अपना रिश्ता फिर से जोड़ते हैं। इस अवसर पर रवींद्र सिंह ने बताया कि हम सभी यह संकल्प लें कि अपने आस-पास पौधरोपण को बढ़ावा देंगे, क्योंकि ‘वन है तो कल है’। स्वस्थ प्रकृति ही स्वस्थ जीवन का आधार है और वनों के बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर एवं सुरक्षा विभाग) फिरोज़ ख़ान ने कहा कि आओ हम सब मिलके पौधारोपण करके अपनी धरती को बचाने का संकल्प लें। पर्यावरण की सुरक्षा हमारे भविष्य की सुरक्षा है। प्रकृति की हरियाली और संसाधनों का संरक्षण ही हमें और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन प्रदान करेगा। धरती बचाएं,भविष्य सुरक्षित करें। असिस्टेंट आईटी मैनेजर रवींद्र सिंह, नुसरत खान, पन्नाराम सहित हाइवे के अधिकारी उपस्थित रहे।
दिनांक 15/07/2025









