
बलियापुर के सरिसाकुण्डी में सेल व पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक किये गए लाठी चार्ज के खिलाफ आज झामुमों के वरिष्ठ नेता रतिलाल टूडू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा उपायुक्त धनबाद से मिलकर शिकायत पत्र दिया गया। जिसमें यह माँग कि गईं की बलियापुर अंचलाधिकारी व थानेदार के आदेश पर रैयोतों व आदिवासियों पर लाठीचार्ज किया गया एवं उनकी मौजूदगी में ही सेल के गुंडों ने बर्बरता पूर्वक ग्रामीणों पर लाठियां बरसाई हैं इस लिए अविलंब अंचलाधिकारी व थानेदार को बर्खास्त करते हुए सेल के गुंडों की गिरफ्तारी की जाय । अन्यथा रैयोतों,ग्रामीणों,विभिन्न आदिवासी व सामाजिक संगठनों तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सँयुक्त जनांदोलन से जिले की विधि व्यवस्था चरमराने की सम्भावना बनी रहेगी। प्रतिनिधियों में रैयोतों की ओर से राहुल महतो,अनिल टूडू,सोनोत सन्थाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गुरुचरण बास्की, संजय सोरेन आदि मौजूद रहे।













