
एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में 11मध्यप्रदेश बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर, सागर के निर्देशानुसार एनसीसी इकाई द्वारा ग्रीनिंग इंडिया वेस्टलैंड के अंतर्गत थीम : एग्रारियन साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह साप्ताहिक कार्यक्रम 22 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक अलग-अलग स्थानों पर किया जाना है। यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन और केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी के निर्देशन में किया गया।
इस साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रकाश खम्परिया, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा खानम, डॉ. रागिनी भार्गव , पीआई श्री साहिल कुर्मी के साथ ही बड़ी संख्या में प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में पधारे कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन जैन ने पौधा लगाकर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की एवं बताया कि हम सभी को अपनी आदतों में परिवर्तन कर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। यह सभी की नैतिक जिम्मेदारी है साथ ही वेदों में पेड़ों की महिमा को रेखांकित किया।
कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने भी पौधा लगाकर उसके नियमित देखरेख की बात कही।परीक्षा नियंत्रक डॉ. खम्परिया ने पौधा लगाकर यह संदेश दिया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन ने इस मिशन के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण की प्रतिबद्धता जताई। अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा खानम ने एक पौधा माँ के नाम लगाकर पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में अनेक कैडेट्स और विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली। कार्यक्रम संचालक एनसीसी सीटीओ डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने साप्ताहिक कार्यकम के शुभारंभ के अवसर पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज से एक सप्ताह तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस साप्ताहिक कार्यक्रम में पर्यावरण से संबंधित विचार गोष्ठी के साथ ही पर्यावरण जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, पौधा रोपण, पौधों में पानी देना, नूतन पौधों की गुड़ाई और नियमित पानी देना आदि शामिल किया गया। इसका मूल उद्देश्य प्रकृति से जीवन को जोड़कर रहने का संदेश देना है।अंत में सभी कैडेट्स द्वारा रैली निकालकर पौधरोपण का संदेश दिया गया।













