A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज जिला पदाधिकारी गया द्वारा गया जिले मे पूर्व से घटित आपदा की कुल 25घटनाओ मे पीड़ित परिवार को स्वीकृति पत्र सौपा गया है l

गया, 23 जुलाई 2025, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुंभकर द्वारा गया ज़िले में पूर्व में घटित आपदा की कुल 25 घटनाओं में पीड़ित परिवार को स्वीकृति पत्र सौंपा गया है। विदित हो कि पूर्व के लंबे समय से आपदा की घटनाओं में पीड़ित ये परिवार थे। पैसा इन सभी आश्रितों के बैंक खाते में चली जायेगी।

  1. विष्णुपद थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में श्रवण कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित माता आशा देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।
    1. चंदौती थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में बीथो ग्राम में रहने वाले राजू कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पिता कारू कुमार को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।
  2. बोधगया थाना के करूमडीह क्षेत्र में वर्ष 2024 में आहार में डूबने नरेश यादव की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पत्नी कोशमी देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  3. बाराचट्टी थाना के बीबीपेसरा क्षेत्र में वर्ष 2024 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में सुप्रिया कुमारी की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पिता नन्दकेशवर उर्फ नंदकिशोर को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  4. बाराचट्टी थाना के रोही क्षेत्र में वर्ष 2018 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में सुदमिया देवी की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पति वीरेन्द्र कुमार यादव को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  5. शेरघाटी थाना के घोरजरा क्षेत्र में वर्ष 2018 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में संजू मंडल की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पत्नी रामरती देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  6. शेरघाटी थाना के श्री रामपुर क्षेत्र में वर्ष 2021 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में विकास कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित माता मनिया देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  7. शेरघाटी थाना के कचौड़ी क्षेत्र में वर्ष 2020 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में अखिलेश यादव की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पत्नी प्रियंका देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  8. बाराचट्टी थाना के गोपालपुर क्षेत्र में वर्ष 2021 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में संजय कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पत्नी मिना कुमारी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  9. शेरघाटी थाना के कचौड़ी क्षेत्र में वर्ष 2020 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में रंजीत कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पत्नी चंदा कुमारी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  10. बेलागंज थाना के भलुआ 02 क्षेत्र में वर्ष 2021 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में सोनू कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पत्नी रानी कुमारी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  11. बेलागंज थाना के धरमा गत पुर क्षेत्र में वर्ष 2021 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में दीपक कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पत्नी सिमा देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  12. आमस थाना के आमस क्षेत्र में वर्ष 2021 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में टिंकू रजक की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित माता मीणा देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  13. आमस थाना के कलवन क्षेत्र में वर्ष 2025 में तालाब में डूबने की घटना में पुनिया देवी की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पति रामसिस यादव को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  14. गुरुआ थाना के सिमारू क्षेत्र में वर्ष 2020 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में निवा कुमारी की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित माता आरती देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  15. गुरुआ थाना के नारीयाही क्षेत्र में वर्ष 2019 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में लोहड़ी दास की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पुत्र जयराम दास को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  16. डोभी थाना के केसापी क्षेत्र में वर्ष 2019 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में टारजन कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित माता सोनमा देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  17. अतरी थाना के बासर क्षेत्र में वर्ष 2021 में सामूहिक सड़क दुर्घटना में बेबी देवी की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित पति नवलेश कुमार को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  18. फतेहपुर थाना के जगरनाथपुर क्षेत्र में वर्ष 2024 में कुआ में डूबने की घटना में शिवराज कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित माता पूजा देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  19. महकार थाना के भाटियावा क्षेत्र में वर्ष 2024 में लू लगने की घटना में बीरबल मांझी की मृत्यु हुई थी, उनके पत्नी चांद मुनि देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  20. मऊ टेकारी थाना के जलालपुर क्षेत्र में वर्ष 2025 में साप काटने की घटना में राजमानिया देवी की मृत्यु हुई थी, उनके पति सुरेंद्र यादव को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  21. टेकारी थाना के बहेलिया बीघा क्षेत्र में वर्ष 2019 में लूसामूहिक सड़क दुर्घटना में नथुनी यादव की मृत्यु हुई थी, उनके पत्नी आलिया देवी को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  22. टेकारी थाना के बारा क्षेत्र में वर्ष 2024 में पोखर में डूबने की घटना में बिबेक कुमार की मृत्यु हुई थी, उनके पिता संजय कुमार ठाकुर को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  23. वजीरगंज थाना के खोन्दी क्षेत्र में वर्ष 2024 में आहार में डूबने की घटना में जानती देवी की मृत्यु हुई थी, उनके पति सुरेश यादव को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

  24. बाके बाजार थाना के मेनका क्षेत्र में वर्ष 2025 में लूवज्रपात की घटना में सुप्रिया कुमारी की मृत्यु हुई थी, उनके पिता संतोष कुमार को डीएम के हाथों आज 4 लाख रुपये का बैंक चेक सौपा गया।

    ज़िला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने अपर समाहर्ता आपदा को निर्देश दिया है कि आपदा के शेष बचे मामले जो लंबित है उसको अगले 07 दिनों के अंदर अभियान चलाकर आश्रित परिवार को मुआवजा वितरित करें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!