

डीडवाना-कुचामन बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर लाडनूं के जमालपुरा में की गई जल निकासी।
लाडनूं तहसीलदार ने अनिरुद्ध देव दवे ने बताया कि लाडनूं शहरी क्षेत्र के रिहायशी इलाके जमालपुरा में बारिश से जलभराव हो गया था, इस पर जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर उपखंड प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से कारवाई कर घरों में घुसे पानी को तत्काल निकाला गया।
उन्होंने बताया कि अब जमालपुरा क्षेत्र के सभी घरों से पानी निकाला जा चुका है, तथा कुछ खाली पड़े प्लॉटस में कुछ पानी भरा हुआ है, जिसके लिए वहाँ दो पंप से जल निकासी की कार्यवाही लगातार जारी है।














