?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरङीङवाणा-कुचामनजयपुरदेशपालीराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत रहे मकराना के दौरे पर

मकराना में जल भराव स्थानों का जायजा लेकर जल निकासी के दिये निर्देश

IMG 20250723 WA0040 IMG 20250723 WA0042 1

डीडवाना-कुचामन जिले के जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत बुधवार को मकराना के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मकराना में जल भराव की स्थितियों का निरीक्षण कर पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी की बैठक ली

इस दौरान उन्होंने बारिश के कारण हुए जलभराव से प्रभावित स्थानों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जल निकासी के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने जल भराव के स्थाई समाधान के लिए उपखंड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बना कर त्वरित रूप से कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी संवाद कर जलभराव की स्थितियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट से पानी की निकासी, सड़कों के रख रखाव, साफ सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के पश्चात जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने पंचायत समिति सभागार में सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यो और योजनाओं की समीक्षा कर आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए।

 

इस दौरान उन्होंने मकराना में मार्बल माइंस का भी जायजा लिया और खनन अभियंता से खनन क्षेत्र, सड़क भूमि, सहित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व विधायक श्री श्रीराम भींचर, पूर्व विधायक श्री रूपाराम मुरावतिया, प्रधान श्रीमति सुनीता भींचर, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!