A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

संगठन को भविष्य की दिशा देंगे-डॉ. मोहन भागवत भारतीय मजदूर संघ के 70 वे स्थापना दिवस का कार्यक्रम धार में आयोजित हुआ

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड  धार IMG 20250723 WA0042 IMG 20250723 WA0043 scaledभारतीय मजदूर संघ (BMS) अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है, जो देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। इस अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य अतिथि हैं।

निज प्रतिनिधि,भारतीय मजदूर संघ जिला धार एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला धार द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय मजदूर संघ के 70 वे स्थापना दिवस का आयोजन मातेश्वरी गार्डन धार में किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झाबुआ विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल , तथा विशेष अतिथि भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री लोकेश सोलंकी, म. प्र.राज्य कर्मचारी संघ के संरक्षक डी के उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल जोशी द्वारा कर्मचारी बधुओं को संबोधित किया।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाते हुए सहभागिता की तथा सरसंघचालक पूज्य श्री मोहन भागवत जी के उद्बोधन को सभी कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया।

इस अवसर पर म. प्र.राज्य कर्मचारीसंघ जिला सचिव ऋतु नागिया, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला सचिव कलावती चौहान, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख राखी देवड़ा, मयाराम मालवीय, राजेंद्र पाटील, शुभ नारायण द्विवेदी,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन पीथमपुर तहसील अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी द्वारा किया। उक्त जानकारी कोषाध्यक्ष रुपेश पाटीदार द्वारा प्रदान की गई।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!