A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सांदीपनि उमावि नरयावली के आठ शिक्षक अनुपस्थित, वेतन काटने सहित कारण बताओ नोटिस जारी

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।-8225072664- कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के द्वारा लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहे हैं निरीक्षण के दौरान उन्होंने सांदीपनी विद्यालय नरयावली, जरुआखेड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईश्वरवारा विद्यालयों का निरीक्षण किया। शास उमावि जरूआखेडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान प्रार्थना सभा चल रही थी शाला में कार्यरत शिक्षक कर्मचारी सभी उपस्थित मिले। इसी प्रकार शास माध्यमिक शाला ईशुरवारा का निरीक्षण किया जिसमें विद्यालय में पदस्थ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित मिले एक शिक्षिका निरीक्षण के दौरान ही उपस्थित हुई जिनसे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विलंब का कारण जाना एवं प्रति दिवस समय पर उपस्थित होने की समझाइश दी गई। सांदीपनि शास उमावि विद्यालय नरयावली विद्यालय के निरीक्षण के दौरान 8 लोक सेवक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए,अनुपस्थित शिक्षकों में श्रीमती कल्पना सिंह कुर्मी,अनुपम ताम्रकार,श्रीमती सविता दरे,श्रीमती सारिका पांडे,श्रीमती ममता जैन,श्रीमती चेतना शर्मा,कुमारी रेशमा मिंज, कुमारी प्रतिभा खरे शामिल हैं। अनुपस्थित लोक सेवकों का एक दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित निर्माण एजेंसी को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।Screenshot 20250724 121735

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!