A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डॉ प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व, डॉ शम्स तबरेज बनाए गए मऊ के जिलाध्यक्ष

IMG 20250805 WA0309

 

*मऊ:* डॉ प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन में नेतृत्व के नए स्वरूप को आकार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ इमरान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मेहताब की संयुक्त संस्तुति पर डॉ शम्स तबरेज को मऊ जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के निदेशक व “उन्नति की ओर” अभियान के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति से सम्पन्न हुई है।

डॉ शम्स तबरेज को चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान एवं सेवा भावना के लिए जाना जाता है। उनके अनुभव और विचारशील नेतृत्व से संगठन को स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा, दिशा और विस्तार मिलने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्देशित उद्देश्यों के तहत यह बदलाव ‘सेवा, समर्पण और संगठन’ की भावना को और सशक्त करेगा। डॉ तबरेज की नियुक्ति से जिलेभर के चिकित्सकों, समाजसेवियों व संगठन के सदस्यों में उत्साह है। सभी ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा जताई है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल रहेंगे। यह नियुक्ति डॉ प्रकोष्ठ के भविष्य के कार्यों और नीतियों को धार देने की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगी, और यह संगठन “उन्नति की ओर” अपने कदम और तेज़ी से बढ़ाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!