
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर 05 अगस्त 2025-: भारतीय डाक विभाग ने अपने रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा को 01 सितंबर 2025 से बंद किये जाने का निर्णय लिया है। भारतीय डाक विभाग का यह निर्णय आधुनिकीकरण योजना का एक हिस्सा है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अब रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा को स्पीड पोस्ट के साथ मिला दिया जायेगा। इंडिया पोस्ट की रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा पचास साल पुरानी सेवा जो अब बंद करने का बाद यह सेवा इतिहास बन जायेगी। ज्ञात हो कि रजिस्ट्री की कीमत 25•96 रूपय से आरंभ होती रही है और हर अतिरिक्त 20 ग्राम वजन पर पांच रूपय देने होते थे।