A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जांच के नाम पर लीपा पोती कर लौटा जांच दल 

सीधी। ग्राम पंचायत कारैरल मैं भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुमान राज के निर्देशन में एक जांच दल आज ग्राम पंचायत करैल पहुंचा, जहां चंद मिनट में लीपा पोती कर टाइम नहीं होने का हवाला देकर वापस लौट आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करैल निवासी श्याम सुंदर यादव द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष एक शिकायती आवेदन देखकर पंचायत क्षेत्र में 52 कार्य नहीं होने की बात कही गई थी। ओके शिकायतों की जांच के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशन में आज सीधी जिला मुख्यालय से एक जांच अधिकारी भेजे गए जिन्होंने चंद मिनट में ही 52 शिकायतों की जांच को निपटा दिया। बताया जाता है कि जांच अधिकारी महोदय चंद्रभान सिंह का कूप नहीं बना होने की शिकायत की जांच को लेकर चंद्रभान सिंह से मिले जिसने बताया कि उसका कूप ग्राम पंचायत केसलार में बना हुआ है । सवाल यह उठता है कि जब स्वीकृत ग्राम पंचायत करैल में हुआ तो फिर बना ग्राम पंचायत केसलार में कैसे ? फरियादी ने बताया कि जब उसने जांच करने पहुंचे अधिकारी के समक्ष मौके पर चलने की बात कही तो उन्होंने कहा कि उनके पास इतना वक्त नहीं है कि वो हर काम को देखने मौके पर चले और यह कहकर उन्होंने उल्टा फरियादी पर ही आरोप लगाया कि तुम झूठी शिकायतों करते हो तुम्हारे विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। इस तरह जांच के नाम पर लीपापोती की गई या फिर

रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव के आतिथ्य से गदगद होकर जांच अधिकारी महोदय समय रहते निकल लिए।

इस संबंध में जब हमने जांच अधिकारी से उनके मोबाइल नंबर 982662 9242 पर संपर्क कर जांच के संबंध में जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन काट दिया जिसका सीधा तात्पर्य है कीजिए कोई भी जानकारी नहीं देना चाहते।

Back to top button
error: Content is protected !!