
आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस केंद्र, गया में नव-नियुक्त सिपाहियों के चिकित्सीय (मेडिकल) जांच का वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक,गया द्वारा मेडिकल जांच की प्रगति का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नव-नियुक्त सिपाहियों की चिकित्सीय जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराई जाए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज











