A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर- वंदेभारत ट्रेन को 10 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री जी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज 05/08/2025-: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर और पश्चिम महाराष्ट्र के प्रमुख शहर पुणे के बीच जल्द ही वंदेभारत ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। नागपुर और पुणे के मध्य आधुनिक रेल सुविधा वंदेभारत का 10 अगस्त 2025 रविवार को उद्घाटन होने वाला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल रूप से बंगलुरू से इस नई वंदेभारत ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। जानकारी अनुसार इस अवसर पर और भी चार नई ट्रेनों की सुविधा भी देश को मिलेगी नागपुर पुणे के बीच चलने वाली वंदेभारत हाई स्पीड ट्रेन नागपुर के लिए सौगात होगी। अभी इसका पूरा विवरण नही आया है। संभावना है कि यह वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह मे एक दिन चलाई जा सकती है। नागपुर शहर के अजनी रेलवे-स्टेशन से शुरू होने वाली यह ट्रेन पुणे रेलवे-स्टेशन तक चलेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्थानीय सांसद विधायक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंग जो यात्रियों के साथ ट्रेन का स्वागत करेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना भी बनाई है। नागपुर से पहले ही तीन वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती है। जिसमे कि नागपुर- बिलासपुर, इंदौर एवं सिकंदराबाद के यह ट्रेन है। अब नागपुर और पुणे के बीच शुरू होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से यह संख्या और बढ़ जायेगी। आशा है नागपुर पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रारंभ होने से इस मार्ग पर चलने वाले नागरिक व्यापारी सभी को इसका लाभ मिलेगा इस ट्रेन के शुरू होने से नागपुर और पुणे के बीच कम समय मे यात्रा की जा सकेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!