
पुर्ज भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलरगांव को मिली नई जिम्मेदारी अकबर कश्यप बने धमतरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोगों ने बधाई
धमतरी-नगरी ,बेलरगाँव :– राष्ट्रीय संगठन के नेतृत्व, प्रदेश संगठन नेतृत्व व जिला संगठन नेतृत्व के आधार पर पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलरगांव *अकबर कश्यप* को भारतीय जनता पार्टी धमतरी का ” *जिला उपाध्यक्ष* बनाया गया हैं । , अकबर कश्यप ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वे जिम्मेदारी से निभाएंगे। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगरी जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष ह्रदय साहू जिला पंचायत वन सभापति अजय ध्रुव,जिला पंचायत सदस्य गरीमा नेताम,बेलर मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी, नगरी मंडल अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा सहित अन्य नेताओ ने बधाईं दी है ।





