A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेकृषिक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

धमतरी-भखारा:-गौवंश तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार..29 मवेशी सुरक्षित बचाए गए

गौवंश तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार..29 मवेशी सुरक्षित बचाए गएएसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता- गौ-तस्करों पर कसा शिकंजा

*एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता- गौ-तस्करों पर कसा शिकंजा*

धमतरी / एसपी.के दिशा-निर्देश पर धमतरी पुलिस थाना भखारा द्वारा गौवंश तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की गई।

▪️दिनांक 02 अगस्त 2025 को थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोलियारी मोड़ के पास कुछ लोग गौवंशों को मारते-पीटते क्रूरता पूर्वक पैदल तस्करी करते हुए ले जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए भखारा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर सात आरोपियों को गौवंश तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

▪️पुलिस द्वारा मौके से 29 नग गौवंश (जिसमें 24 गाय/बछिया तथा 05 बछवा शामिल हैं) को जब्त कर वेटनरी अस्पताल, भखारा में सुरक्षित रखवाया गया।
इस संबंध में अपराध क्रमांक 83/25 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04, 06, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज कर सातों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व विवरण

(01) बीरसिंह साहू, पिता धन्नूलाल साहू, उम्र 34 वर्ष

(02) सुखचैन निर्मलकर, पिता शिवनारायण निर्मलकर, उम्र 40 वर्ष (03) नारायण सोनकर, पिता परदेशीराम सोनकर, उम्र 60 वर्ष (04) उकेश कुमार साहू, पिता दुजराम साहू, उम्र 42 वर्ष

(05) दुष्यंत विश्वकर्मा, पिता इन्द्रकुमार विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष

(06) नन्दकुमार साहू, पिता भोकलूराम साहू, उम्र 53 वर्ष

(07) सुरेश ठाकुर, पिता धुकेल ठाकुर, उम्र 55 वर्ष

सभी आरोपी ग्राम कौही, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग (छ.ग.) के निवासी हैं।

जप्त गौवंश की अनुमानित कीमत

▪️ गाय/बछिया – 24 नग : 1,20,000/-रूपये

▪️ बछवा – 05 नग : 20,000/-रूपये

▪️ कुल अनुमानित कीमत : 1,40,000/-रूपये

▪️धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी पशुओं के साथ क्रूरता अथवा तस्करी की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डॉयल 100, 112 को सूचित करें।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!