
🇮🇳 शहीद शक्तिनाथ महतो को श्रद्धांजलि 🙏
झारखंड मुक्ति आंदोलन के वीर सपूत को नमन
आज शनिवार को शहीद शक्तिनाथ महतो जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया गया।
बी जे पी धनबाद लोक सभा सांसद श्री धुल्लू महतो जी ने सिजुआ तेतुलमुड़ी स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो स्कूल पर स्थापित शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
🌿 इस मौके पर सांसद ढुल्लु महतो ने कहा:

> “शक्तिनाथ महतो झारखंड की माटी के ऐसे सपूत थे जिन्होंने राज्य की अस्मिता और अधिकार के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके बताए रास्ते पर चलकर हम राज्य को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
🌼 शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि।
जय झारखंड। जय शहीद शक्तिनाथ महतो।






