A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थान

आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बहनों की सुरक्षा सम्मान पर्व अभियान के तहत हुआ आयोजन

IMG 20250805 WA0046 IMG 20250805 WA0049 IMG 20250805 WA0045 IMG 20250805 WA0047 1

डीडवाना-कुचामन जिले में  मंगलवार को बहनों की सुरक्षा सम्मान पर्व अभियान के तहत महिला एव बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित मालियान सूर्य मंदिर भवन के सभागार में आयोजित हुआ।

 

कार्यक्रम के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीसी के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से संवाद किया।इस अवसर पर उन्होंने राज्य की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को डीबीटी के माध्यम से रक्षाबंधन के उपलक्ष पर 501 रुपए का भुगतान किया । राज्य स्तरीय समारोह में कुपोषित बच्चों के लिए दूध की मात्रा 15 ग्राम से बढ़ाकर 25 ग्राम करने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई और दूध युक्त बालाहार प्रीमिक्स पैकेट का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं और बहनों के लिए दो दिन रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा की सौगात भी दी।

 

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महिला एव बाल विकास के द्वारा जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार स्वरूप एक-एक छतरी और मिठाई प्रदान की गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खडगावत एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया ।

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी,जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, जितेंद्र सिंह जोधा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में जिलेभर से आयी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रही।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!