A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

अन्नपूर्णा आश्रम में सीसी सड़क और नर्मदा घाट का लोकार्पण , 20 लाख की लागत से बनी सड़क, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

खरगोन, 05 अगस्त।
कसरावद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलगाँव अंतर्गत ढालखेड़ा स्थित अन्नपूर्णा आश्रम में मंगलवार को नर्मदा घाट निर्माण और 20 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। यह सड़क अन्नपूर्णा आश्रम को सीधे नर्मदा घाट से जोड़ती है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। यह परियोजना 15वें वित्त आयोग की जिला पंचायत अध्यक्ष निधि और मनरेगा योजना के तहत पूरी हुई है।

लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई भारतसिंह तंवर और कलेक्टर भव्या मित्तल रहीं। इस दौरान आश्रम के गुरुदेव परमपूज्य सच्चिदानंद महाराज, पंडित सूर्यप्रकाश पौराणिक, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, सीईओ जनपद पंचायत कसरावद रीना किराड़े सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नर्मदा पूजन के बाद कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने आश्रम परिसर में नर्मदा किनारे त्रिवेणी का पौध रोपण किया और गौ पूजन भी किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!