
जयपुर 9 अगस्त
रक्षा बंधन पर्व पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।इस अवसर पर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।राखी की खरीददारी के साथ ही मिठाई और फलों की भी खरीददारी की जा रही है।
भाई बहन के प्रेम का यह त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्षेत्र के अमरसर, हनूतपुरा खेजरोली,जालसू,जोबनेर,रेनवाल,बधाल,गोविन्दगढ, शाहपुरा ,मनोहरपुर ,रामपुरा, आमेर, राडावास में लगातार चार- पांच दिन से भारी भीड़ उमड़ी है।













