महाराजगंज 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व लोगो को देश प्रेम , राष्ट्र के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले शहीदो को याद करने और उनके बारे में आज की नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में नगर के सक्सेना तिराहे से स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला परिषद स्थित गांधी प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, व्यापारी, युवा, महिला बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लहराते हुए और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजते वातावरण ने पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना जी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के संविधान निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। हमें उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना जगाने का प्रयास हैl इस अवसर पर विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान का परिणाम है, जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। तिरंगे की शान और सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज का भारत विश्व में नई ऊँचाइयों को छू रहा है और इसमें जनता की एकता व राष्ट्रप्रेम की सबसे बड़ी भूमिका है। तिरंगे के नीचे हम सभी एक हैं, यही हमारी ताकत है। ।विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभक्ति की नई लहर पैदा कर रहा है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है। अंत में उन्होंने सभी से अपील की कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखें और तिरंगे के सम्मान में सदैव एकजुट रहें।i तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महाराजगंज कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष साननदन पटेल, डॉ शांति शरण मिश्रा, डॉ सूरज सिंह, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, सभासद पप्पू वर्मा, महेंद्र गुप्ता, पप्पू कन्नौजिया, अश्विनी तिवारी, राम सेवक साहू,डॉ आशीष मिश्रा, पंकज कसौधन, दयाशंकर रौनियार, अजय पटेल ,सन्नी अग्रहरी, गोविंद जायसवाल, विष्णु मधेशिया,राजीव द्विवेदी, मानवेंद्र सिंह, रत्नेश पांडेय, गौतम तिवारी, डॉ फरीदा इरम, प्रदीप गौड़, सिनोद कुमार, सूर्यनाथ शर्मा, रामेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल, सुधाकर पटेल, अनिल कुमार दास,रामेंद्र पटेल, मेवा लाल, वंदना त्रिपाठी, कमलेश जायसवाल, राकेश गौड़, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी प्रधान मौजूद रहे
Udaipur / उदयपुर के डबोक में 8साल की मासूम के साथ दरिंदगी, माहौल गरमाया I
11/08/2025
किसान की समृद्धि में ही भारत की समृद्धि निहित है – कुमावत
11/08/2025
वाराणसी: भाग्य लक्ष्मी एप से ऑनलाइन जुआ संचालित, एसओजी-2 और भेलूपुर पुलिस ने 10 गिरफ्तार
11/08/2025
अपनी परम्परा एवं त्योहारों को मानते हुए अपने धर्म पर अडिग रहूंगा का दिया संकल्प- अमित तोमर जिला संपर्क प्रमुख
11/08/2025
कब तक सिस्टम की लापरवाही लेती रहेगी बेगुनाहों की जान
11/08/2025
धमतरी-कुरुद:- मासूम की जिंदगी से खिलवाड़: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से 12 साल के बच्चे की मौत, इलाके में आक्रोश
11/08/2025
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आज लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरूण सक्सेना से शिष्टाचार भेंट की एवं वन क्षेत्र से सटे गांवों तार बाड़ लगाने हेतु मांग पत्र सौंपा
11/08/2025
आगरा में रामनगर भुजरिया मेले का योगेंद्र उपाध्याय ने किया।
11/08/2025
कलेक्टर मऊगंज के द्वारा खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्यबाई।
11/08/2025
छत्तीसगढ़ पुलिस की तीसरी कोशिश की तैयारी, 77 करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी निदेशकों को प्रोडक्शन पर ले जाने का मामला
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!