A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर : महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम गाजीपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सराबोर हो उठा। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मा० राजेश कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

IMG 20250816 WA0009
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। समूह नृत्य, एकल नृत्य, भाषण और देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। “सावित्रीबाई फूले महान”, “सुन भारत की नारी” और “मेरी माटी मेरा देश” गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया। वहीं ऑपरेशन सिन्दूर एक्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

मुख्य अतिथि का संदेश

मुख्य अतिथि मा० राजेश कुशवाहा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि शहीदों की कुर्बानियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करना चाहिए।

संस्थापक व पूर्व सांसद का सम्बोधन
IMG 20250816 WA0010

विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व सांसद मा० जगदीश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। यह दिन हमारी राष्ट्रीय एकता, गौरव, संस्कृति और संविधान का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

छात्रवृत्ति और पुरस्कार वितरण

इस अवसर पर मां धनौती मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से वार्षिक परीक्षा में नौवें स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मुख्य अतिथि और विद्यालय की सह-प्रबंधक संध्या कुशवाहा ने मिलकर यह सम्मान प्रदान किया। इसके साथ ही सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में रही उपस्थिति

समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह, सुरेश प्रसाद चैरसिया, हरि कुशवाहा, संजीव अग्रहरी, अनुपमा वर्मा, कृष्णानंद तिवारी, दीपक कुशवाहा, बसंत शर्मा, राजनारायण कुशवाहा, डॉ. दीपिका, संतोष मिश्रा समेत समस्त शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

धन्यवाद ज्ञापन और संकल्प

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत से कार्य करना होगा। उन्होंने सभी को देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय ने किया।

Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!