A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्रीगंगानगर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

धनुर पटवारी पर कार्यवाही

FB IMG 1755700781966श्री गंगानगर (राकेशघिंटाला)एसीबी श्रीगंगानगर की चौकी द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी धनुर पंखी लाल मीणा को 95 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पटवारी पर आरोप है कि वह परिवादी नायक सिंह से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम राशि का 50% हिस्सा मांग रहा था, जो 2.28 लाख रुपये थी।आरोपी पटवारी ने परिवादी से सौदा 40% में तय किया था, जिसमें 95 हजार रुपये की रिश्वत की राशि ली जा रही थी। एसीबी ने आज पटवारी को उसके प्राइवेट ऑफिस केसरीसिंहपुर से गिरफ्तार किया है।एसीबी की टीम ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!